{"_id":"69fdcc46146fb4f9990866b5","slug":"video-sanitation-workers-strike-continues-in-narnaul-protest-held-from-mahavir-chowk-to-the-bus-stand-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, महावीर चौक से बस अड्डे तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, महावीर चौक से बस अड्डे तक किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नगर परिषद नारनौल में कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन की अध्यक्षता में नगर परिषद व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नगर परिषद से शुरू होकर महावीर चौक व बस अड्डे से होते हुए वापस नगर परिषद पहुंचा।
कर्मचारियों ने शहरवासियों से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और फायर विभाग के कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना था कि नगर परिषद में 20-20 वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मांगें मानने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही। कर्मचारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी सरकार कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।