{"_id":"69fdcc506b41c82f7a0e6acb","slug":"video-bharaica-ma-saugdhaka-hathasa-ma-thalha-ka-bhaii-va-bhanaii-ka-mata-bna-shatha-lta-brata-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में सड़क हादसे में दूल्हे के भाई व बहनोई की मौत, बिना शादी लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में सड़क हादसे में दूल्हे के भाई व बहनोई की मौत, बिना शादी लौटी बरात
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे वजीरगंज-कुंडासर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में दूल्हे के भाई और बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बरात में मातम छा गया। बिना शादी के ही बरात वापस लौट गई।
फखरपुर थाना क्षेत्र के समदा बाजार गांव निवासी अमन की शादी हुजूरपुर के गुलरिहा गाजीपुर गांव निवासी रामतेज की बेटी से तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम बरात रवाना हुई। रात करीब 9.00 बजे बरात गुलरिहा गाजीपुर पहुंच गई। बरातियों के जलपान की व्यवस्था की जा रही थी। जनवासे में मौजूद लोग दूल्हे के छोटे भाई दीपक (24) और ग्राम बेहटा निवासी उनके बहनोई राकेश (25) के आने का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों के सड़क हादसे की सूचना जनवासे पहुंची। खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई। बराती घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। अखनापुर गांव के पास दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बरातियों की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव चौहान मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।