Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Two pregnant women die at Jind Civil Hospital; both had been brought in for delivery
{"_id":"69fdcc2c75409fc5c9077b57","slug":"video-two-pregnant-women-die-at-jind-civil-hospital-both-had-been-brought-in-for-delivery-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, प्रसव के लिए लाई गई थी दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, प्रसव के लिए लाई गई थी दोनों
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रसव के लिए लाई गई दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। एक मामले में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जबकि दूसरी मृतका के मायका पक्ष के लोग नहीं पहुंचे, वो हनुमानगढ़ से जींद पहुंचेंगे। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
शहर के बख्शी मोहल्ला निवासी असीमा (35) और श्याम नगर निवासी पूजा (30) दोनों ही आठ-आठ माह की गर्भवती थी। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में दोनों की दाखिला प्रक्रिया होने के बाद ट्रीटमेंट शुरू किया गया। कुछ समय के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को बताया कि असीमा और पूजा की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। दोनों के परिजनों ने किसी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने असीमा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
जबकि पूजा के मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल में एक साथ दो गर्भवती महिलाओं की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों ही जच्चाओं को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।