फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Amit Munna from Juaan has left for the USA for the World Wrestling Championships

Jind News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अमेरिका रवाना हुए जुआं के अमित मुन्ना

Thu, 15 Oct 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amit Munna from Juaan has left for the USA for the World Wrestling Championships
सोनीपत के गांव जुआं में प्रशिक्षक संजीत पहलवान और डालमिया कोच के साथ पहलवान अमित मुन्ना। स्रोत
सोनीपत। गांव जुआं के पहलवान अमित उर्फ मुन्ना अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए। भारतीय टीम में पहले ही जगह बना चुके अमित 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन

अमेरिका के लास वेगास में 12 से 18 अक्तूबर तक चल रही प्रतियोगिता में उनसे पदक की उम्मीद है। अमित के रवाना होने पर जुआं अखाड़े और गांव में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षकों और अखाड़ा परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया।
विज्ञापन

अमित उर्फ मुन्ना ने भारतीय कुश्ती संघ की ओर से लखनऊ में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया था। अब वह विश्वस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अमेरिका रवाना होने पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, अखाड़ा संचालक संजीत पहलवान, रेलवे कोच राजबीर छिक्कारा और डालमिया कोच समेत अन्य खेल प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी को उम्मीद है कि अमित अपनी मेहनत और अनुभव के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

एशियन चैंपियनशिप में जीत चुके स्वर्ण पदक :
अमित का अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में शानदार रिकॉर्ड रहा है। जुलाई 2025 में किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। जून 2025 में मंगोलिया में आयोजित तीसरी रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक हासिल किया था। वह दो बार एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। फरवरी में क्रोएशिया सीनियर रैंकिंग सीरीज में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।


जुआं अखाड़े को अमित से पदक की उम्मीद :
अमित के लगातार बेहतर प्रदर्शन से जुआं अखाड़े की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। अब अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में उनसे पदक जीतने की उम्मीद है। उनके पिता बिजेंद्र छिक्कारा, अखाड़ा परिवार के सदस्यों और खेल प्रेमियों ने विश्वास जताया कि वह लास वेगास में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और गांव का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed