{"_id":"69fe17a2e6bf769bbe019b99","slug":"video-badrinath-personnel-from-the-police-itbp-and-sdrf-jointly-conducted-a-cleanliness-drive-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Badrinath: पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath: पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान
बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को पुलिस, आईटीबीपी एवं एसडीआरएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों ने मंदिर परिसर, तप्त कुंड, नदी किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु सभी जवान पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सफाई अभियान में जुटे दिखाई दिए। हाथों में झाड़ू और सफाई उपकरण लेकर जवानों ने न केवल कूड़ा-कचरा हटाया, बल्कि श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं तप्त कुंड क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। वहीं अलकनंदा नदी किनारे भी विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।