{"_id":"69fdc291614e65c92b068912","slug":"video-mp-dimple-yadav-attack-on-bjp-over-victory-in-bengal-elections-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पश्चिम बंगाल में कैसे जीती भाजपा, सांसद डिंपल यादव ने बताई ये वजह; बोलीं-यूपी में भी हुआ था यही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पश्चिम बंगाल में कैसे जीती भाजपा, सांसद डिंपल यादव ने बताई ये वजह; बोलीं-यूपी में भी हुआ था यही
भाजपा ने जैसा उत्तर प्रदेश में किया था, वैसा ही बंगाल में किया है। कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर बंगाल में भाजपा सत्ता में आई है। चुनाव आयोग को चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब मतगणना हो तो उसको लाइव किया जाए और बंगाल में मतगणना की फुटेज उपलब्ध कराई जाए, इससे कि चुनाव में हुई धांधली का खुलासा हो सके। यह विचार शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किए। सांसद ने कहा कि भाजपा ने जैसा पूर्व में उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान किया था, वैसा ही बंगाल में किया है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया गया। कार्यकर्ताओं को घर से नहीं निकलने दिया गया। कार्यकर्ताओं के घर में रात को दबिश डाली गई। यही काम ये लोग अब उत्तर प्रदेश में भी करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने सब देखा है। पार्टी उनके साथ है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के हमेशा से दीदी से अच्छे रहे हैं। वहां पर प्रेस वार्ता की जिसमें कहा कि भाजपा हमेशा तकनीक की बात करती है। तो उन्हें चुनावी मतगणना की लाइव फुटेज उपलब्ध करानी चाहिए। जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा। जो भी धांधली हुई है, वह सामने आ जाएगी। हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हो तो उसकी मतगणना को लाइव किया जाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग पर अब हमें भरोसा नहीं रहा है। वह भाजपा के कहने पर चल रहा है, उसे भाजपा से संरक्षण मिल रहा है। लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर कीचड़ डालने के मामले में सांसद ने कहा कि लोहिया जी की प्रतिमा पर कीचड़ फेंकने वाले एक विचार धारा के लोग हैं। भाजपा के लोग महापुरुषों का सम्मान नहीं करना चाहते। हमारा धर्म किसी को सताने और किसी के अनादर की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग पत्थर खा रहे हैं। भाजपा की सरकार जहां है वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।