{"_id":"6acff228b601d906820e4442","slug":"mainpuri-news-dirty-rice-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-168837-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डिपार्टमेंटल स्टोर पर मिला कीड़े युक्त 20 किलो चावल, कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डिपार्टमेंटल स्टोर पर मिला कीड़े युक्त 20 किलो चावल, कराया नष्ट
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र पर व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर में अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम ने हरिदर्शन नगर स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से साबूदाना और किशमिश का एक-एक नमूना लिया गया। स्टोर में रखा एक्सपायरी डेट का ब्रेड क्रंब्स और क्रीम ऑनियन मखाना का एक-एक पैकेट भी नष्ट कराया गया।
इसके बाद टीम ने गोलाबाजार स्थित पाल डिपार्टमेंटल स्टोर से मिसब्रांडेड किशमिश का नमूना लिया। स्टोर में रखा 20 किलो खराब और कीड़ों से युक्त चावल, 10 किलो खराब बूरा, गोल्डी ब्रांड के एक्सपायरी सब्जी मसाले के 20 पैकेट, एक्सपायरी चटपटा मिक्सचर के 7 पैकेट और रियल ब्रांड के एक्सपायरी जूस के 4 पैकेट नष्ट कराए गए। नष्ट कराई गई सामग्री की कुल कीमत करीब 1,795 रुपये बताई गई है। इसके अलावा टीम ने डोमिनोज पिज्जा स्टोर का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और ग्राहकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया।
त्यौहारों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डोमिनोज पिज्जा स्टोर को वेज और नॉनवेज ओवन अलग-अलग रखने और पार्टिशन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- डॉ. श्वेता सैनी, सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय