Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Annual Prize Distribution Ceremony Concludes at Pt. Nekiram Sharma Government College in Rohtak
{"_id":"69fdc419bb8c53657f0c572f","slug":"video-annual-prize-distribution-ceremony-concludes-at-pt-nekiram-sharma-government-college-in-rohtak-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:38 PM IST
Link Copied
पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में मनीष ग्रोवर (पूर्व सहकारिता मंत्री, हरियाणा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कॉलेज की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कुल 468 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें शैक्षणिक क्षेत्र में 318, खेलों में 80, सांस्कृतिक गतिविधियों में 48 तथा एनसीसी व एनएसएस में 22 पुरस्कार शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।