Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Government Should Reconsider Appointments for 500 Assistant Forest Guard Posts in the State; Forest Non-Gazetted Employees' Federation Appeals to Governor via Memorandum
{"_id":"69fdc153b297c2d46100f2d1","slug":"video-mandi-government-should-reconsider-appointments-for-500-assistant-forest-guard-posts-in-the-state-forest-non-gazetted-employees-federation-appeals-to-governor-via-memorandum-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्रदेश में 500 सहायक वन रक्षकों के पदों की नियुक्ति पर पुनर्विचार करे सरकार, वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्रदेश में 500 सहायक वन रक्षकों के पदों की नियुक्ति पर पुनर्विचार करे सरकार, वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 08 May 2026 04:26 PM IST
हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों के 500 सहायक पदों की नियुक्ति पर वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सरकार के इस निर्णय को निरस्त करने की मांग की। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में अपनी मांगों को लेकर वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर नए पदों की नियुक्ति से पहले रिक्त चल रहे 650 पदों की नियुक्ति की मांग की। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत मंडी के अध्यक्ष छोटू यादव ने राज्यपाल को बताया कि नए पदों की नियुक्ति से वन रक्षकों का कैडर प्रभावित होगा। पदोन्नति व स्थानातंरण को लेकर भी वन रक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। बताया कि प्रदेश भर में 2581 वन रक्षकों की तैनाती के बीच 500 सहायक वन रक्षकों की नियुक्ति से संख्या पर भी असर पड़ेगा। अध्यक्ष ने कहा कि 2021 के तहत वन रक्षकों की भर्ती में जो दो साल के कॉट्रेक्ट का जो प्रावधान था इसे नई भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए तो प्रदेश भर के सैंकड़ों वन रक्षकों को भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा। वन रक्षकों की इस मांग को ध्यानपूर्वक सुनते हुए राज्यपाल कावेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह सरकार के समक्ष उनकी बातों को ध्यान में लाकर उचित समाधान का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।