{"_id":"69fe10c2a5df5aba9a0b11a4","slug":"video-grand-columbus-school-team-players-won-three-trophies-in-faridabad-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: ग्रैंड कोलंबस स्कूल टीम के खिलाड़ियों का दबदबा, झटकीं तीन ट्रॉफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: ग्रैंड कोलंबस स्कूल टीम के खिलाड़ियों का दबदबा, झटकीं तीन ट्रॉफियां
फरीदाबाद जिले के सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल और आक्रामक प्रदर्शन के दम पर दबदबा बनाए रखा और कुल तीन चैंपियनशिप ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।
चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में ग्रैंड कोलंबस के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहा। सबसे रोमांचक मुकाबले बालक और बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग और बालकों के अंडर-17 वर्ग में देखे गए। इन तीनों ही श्रेणियों में ग्रैंड कोलंबस की टीमों ने फाइनल में मेजबान मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं, अंडर-12 वर्ग के मुकाबले में भी ग्रैंड कोलंबस के नन्हे खिलाड़ियों ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, कड़े संघर्ष के बाद उन्हें द गुरुकुलम स्कूल से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच पूजा शर्मा ने बताया कि इन बच्चों की सफलता का राज उनका अनुशासन है।
उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के खिलाड़ी न केवल खेल के मैदान में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल रहते हैं। वे दोनों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर चलते हैं, जिसका परिणाम आज तीन स्वर्ण और एक रजत पदक के रूप में सबके सामने है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।