{"_id":"69fdbb5bd37f1ff621022ec0","slug":"video-sirmour-dr-rajeev-bindal-says-congress-government-has-derailed-himachals-economy-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 08 May 2026 04:00 PM IST
Link Copied
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को नाहन में जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन सरकार के खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों के बजाय केवल अपने मित्रों और करीबी लोगों पर मेहरबान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और अब भी लगातार कर्ज लेने का सिलसिला जारी है। केवल इसी महीने लगभग 1500 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने की तैयारी की जा रही है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास का कोई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देता। जो सड़कें बन रही हैं वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के पैसे से बन रही हैं, जो पुल तैयार हो रहे हैं वे सीआरएफ और केंद्र पोषित योजनाओं के माध्यम से बन रहे हैं तथा फोरलेन और राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अपनी विकास योजनाएं पूरी तरह ठप हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन और आर्थिक अव्यवस्था की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। आज पूरा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रहा है कि आखिर प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेलने का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों की शह पर 100 से अधिक संस्थानों को बंद किया गया है। इनमें स्कूल, अस्पताल, पटवार सर्कल, तहसीलें, सब-तहसीलें, पीडब्ल्यूडी और आईपीएच कार्यालय शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।