{"_id":"69fdbcb128dd235f1d07c30f","slug":"video-awareness-rally-organized-in-bhiwani-under-the-remove-mobile-save-childhood-campaign-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मोबाइल हटाओ–बचपन बचाओ मुहिम के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में मोबाइल हटाओ–बचपन बचाओ मुहिम के तहत निकाली जागरूकता रैली
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह द्वारा चलाई जा रही मोबाइल हटाओ–बचपन बचाओ मुहिम के तहत शुक्रवार को लोहारू स्थित आदर्श प्ले स्कूल में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने और उनके बचपन को सुरक्षित रखने का संदेश दिया था।
उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से विजय शेखावत उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश भोडूका, राजेश चहड़िया, सुभाष सैनी तथा राम सिंह कटारिया ने शिरकत की। रैली का शुभारंभ आदर्श प्ले स्कूल परिसर से किया गया। इसके बाद रैली मेन बाजार, अनाज मंडी, सूरजगढ़ रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी तथा भगत सिंह चौक से होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की टी-शर्ट्स पर भी मोबाइल का अधिक प्रयोग न करने संबंधी चित्र और स्लोगन तैयार करवाए गए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों ने “मोबाइल छोड़ो, बचपन जोड़ो”, “खेलो-कूदो, स्वस्थ रहो” जैसे नारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।