Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Dr. Veena Rathore Says—Gyan Vigyan Samiti to Conduct Voter Awareness Campaign During Panchayat Elections
{"_id":"69fdba9c4d140edc9b0a8c8a","slug":"video-mandi-dr-veena-rathore-says-gyan-vigyan-samiti-to-conduct-voter-awareness-campaign-during-panchayat-elections-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: डॉ. वीना राठौर बोलीं- ज्ञान विज्ञान समिति पंचायत चुनावों में चलायेगी मतदाता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: डॉ. वीना राठौर बोलीं- ज्ञान विज्ञान समिति पंचायत चुनावों में चलायेगी मतदाता जागरूकता अभियान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 08 May 2026 03:57 PM IST
हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति खण्ड कमेटी एवं नशा मुक्ति अभियान समिति की बैठक आज एफपीओ कार्यालय भराड़ी में डॉ. वीना राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें ज्ञान विज्ञान समिति के ज़िला उपाध्यक्ष एवं खण्ड अध्यक्ष भोलादत कश्यप,सचिव ऋत्विक कुमार उपाध्यक्ष बिमला हिन्दोस्तानी, सतीश कुमार, हेमराज, सुरेश कुमार सोनू, भूपेंद्र सिंह, रेखा देवी, सुमना कुमारी इत्यादि ने भाग लिया। खण्ड सचिव ऋत्विक ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्धारा 10 से 30 मई तक नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जायेगा जिसकी शुरुआत घरवासड़ा से की जायेगी। पंचायत चुनावों में वोट लेने के लिए हो रहे प्रचार प्रसार के साथ साथ समिति मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगी और ऐसे उमीदवारों को समर्थन एवं वोट देने का आह्वान करेगी जो चिट्टे,भांग, चरस, पोस्त,शराब इत्यादि नशे का उपभोग न तो स्वयं करते हैं और न ही औरों को करवाते हैं। वैसे तो पंचायत चुनावों में बतौर उम्मीदवार बन रहे सभी उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र दाखिल करती बार ये अनुबंध करना अनिवार्य है कि वे नशे की रोकथाम के लिए काम करेंगे और इसके सेवन व बिक्री या चुनावों वोट हासिल करने के लिए इसका उपभोग नहीं करेंगे लेकिन हकीकत में ये अनुबंध कागजों में ही सीमित रहता है और केवल मात्र ओपचारिकता स्वरूप सभी इसे तैयार करके नामांकन पत्र के साथ लगाते हैं। इसलिए ज्ञान-विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति ने फैसला लिया है कि उनके कार्यकर्ता रविवार 10 मई से 30 मई तक नशे के खिलाफ डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे जिसके चलते प्रत्येक गांव एवं घर में इस बारे पर्चा वितरण और सवांद किया जायेगा। इसके अलावा हिमाचल सरकार द्धारा नशे के खीलाफ़ जागरूक करने के लिए राज्य स्तर के स्रोत व्यक्ति तैयार करने के लिए 11 से 14 मई तक शिमला में प्रशिक्षण कर्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें धर्मपुर खण्ड से डॉ. वीना राठौर और भोलादत कशयप भाग लेंगे जो बाद में यहां पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में मंडी ज़िला के अन्य खंडों में भी भूमिक निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।