Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
The government must fulfill the promise made to farmers in Yamunanagar; demand raised for the implementation of a loan subsidy of up to ₹5 lakh
{"_id":"69fdbcc68a62269c3b003432","slug":"video-the-government-must-fulfill-the-promise-made-to-farmers-in-yamunanagar-demand-raised-for-the-implementation-of-a-loan-subsidy-of-up-to-rs5-lakh-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में किसानों से किया वादा पूरा करे सरकार, पांच लाख तक कर्ज सब्सिडी लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में किसानों से किया वादा पूरा करे सरकार, पांच लाख तक कर्ज सब्सिडी लागू करने की मांग
किसानों को कृषि कर्ज पर राहत देने की केंद्र सरकार की घोषणा अब तक लागू न होने पर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी भी पांच लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर लागू की जाएगी।
किसानों का आरोप है कि घोषणा के एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह योजना धरातल पर लागू नहीं हुई है। वर्तमान में किसानों को केवल तीन लाख रुपये तक के ऋण पर ही सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। किसान जब बैंकों में जानकारी लेने जाते हैं तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता।
किसानों ने कहा कि सरकार ने यह घोषणा केवल वोट लेने के लिए की थी। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने वादे को तुरंत लागू करे ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना, जिला सचिव बृकांत रादौर, ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र सिली, पप्पल गुंदियाना, मोनू घानूपुरा, रोशन नंबरदार, पवन, सतीश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।