फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of a young man found in a drain near Maharana Pratap Chowk.

Yamuna Nagar News: महाराणा प्रताप चौक के पास नाले में मिला युवक का शव

Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a drain near Maharana Pratap Chowk.
महाराणा प्रताप चौक पर नाले में मिले शव के बाद लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
यमुनानगर। शहर में महाराणा प्रताप चौक के नजदीक बुधवार को नाले में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डायल 112 के अधिकारी यगदत्त ने बताया कि बुधवार सुबह पास के एक व्यक्ति ने नाले में शव पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। सदर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नाले में कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसके पैरों में चप्पल थी और उसने सफेद रंग की निक्कर पहनी हुई थी। व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed