{"_id":"6acff7cf4616ce2e59050324","slug":"bjp-workers-staged-a-protest-in-front-of-the-congress-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164591-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : samvad
Link Copied
यमुनानगर। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने बुधवार को प्रदर्शन कर किया । प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पार्टी को घेरा। इस दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पूर्व मेयर मदन चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता नारी शक्ति के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विरोध का रुख अपनाया है। महिलाओं के सम्मान का संदेश समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यालयों के सामने पुतला दहन किया गया है। पूर्व मेयर मदन चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश का माहौल खराब करने और युवाओं को भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और देश की एकता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर देशविरोधी तत्वों का समर्थन करने और अराजकता का माहौल बनाने के आरोप भी लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।