{"_id":"69fdbf168a62269c3b00343b","slug":"video-ghazipur-sp-takes-salute-at-parade-inspects-dial-112-vehicles-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर के एसपी ने ली परेड की सलामी, डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर के एसपी ने ली परेड की सलामी, डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण
गाजीपुर पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल 112 की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, उपकरणों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा डायल 112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं तत्परता आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।