सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmour Emerging from the remote region of Sirmour, SVN School's Anurag shines in the NDA examination

Sirmour: सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र से निकलकर एनडीए परीक्षा में चमका एसवीएन स्कूल का अनुराग

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 08 May 2026 04:14 PM IST
Sirmour Emerging from the remote region of Sirmour, SVN School's Anurag shines in the NDA examination
सिरमौर जिले के प्रतिष्ठित शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन ने एक बार फिर शिक्षा और सफलता के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। स्कूल के प्रतिभावान छात्र अनुराग (निवासी दुर्गम क्षेत्र कोडगा) ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। शुक्रवार को अनुराग नाहन स्थित अपने स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर और शिक्षकों से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने होनहार छात्र का शानदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से ताल्लुक रखने वाले अनुराग ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और सही मार्गदर्शन मिले, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान पाया जा सकता है। एनडीए में चयन के बाद अब अनुराग भारतीय सेना में ऑफिसर (लेफ्टिनेंट) बनकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग शुरूआत से ही मेहनती छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऊंचाई तक पहुंचने के पीछे 90 प्रतिशत मेहनत छात्र की अपनी है। स्कूल के शिक्षकों ने हमेशा छात्र का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए में एसएसबी बहुत मुश्किल रहता है। लेकिन छात्र ने सभी चुनौतियों को पास करते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्होंने छात्र व उसके परिवार को बधाई दी है। उसकी सफलता न केवल नाहन के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए प्रेरणादायक है। हमें विश्वास है कि वह सेना में जाकर देश का नाम और अधिक रोशन करेगा। वहीं, अनुराग ने कहा कि जब वह आठवीं कक्षा में थे तो उनके भाई (मौसी के बेटे) का चयन भारतीय सेना में हुआ। उसके भाई ने बताया कि उनके बड़े अधिकारी भी होते हैं और उनका चयन सीधे होता है। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वह भी भारतीय सेना में बड़े अधिकारी बनेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा गांव से ही हुई, इसके बाद नाहन में आए और यहां एसवीएन स्कूल में शिक्षकों का मार्गदर्शन व लाइब्रेरी का साथ मिला। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी तैयारी की। उन्होंने कहा कि पहले तीन प्रयासों के दौरान तो वह लिखित परीक्षा में ही असफल हो गए। लेकिन हार नहीं मानी। एनडीए के लिए आगे की पढ़ाई भी छोड़ दी और पूरा समय तैयारी को दिया। इस बार उनका अंतिम प्रयास था और उन्होंने इसके लिए पूरी जान लगाई। उन्होंने कहा कि उनका घर ग्रामीण क्षेत्र में है। सड़क सुविधा न के बराबर है। ऐसे में उन्होंने बहुत कठिन जीवन देखा है। अनुराग इस दौरान स्कूल के अन्य छात्रों से भी मिले और उन्होंने इस परीक्षा को लेकर अपने अनुभव उनके साथ सांझा किए। उन्होंने छात्रों से कहा कि ठान लो तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: ऑकलैंड हाउस स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आगाज

08 May 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

अमृतसर में बम धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, विभिन्न इलाकों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

08 May 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत, शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर

08 May 2026

कानपुर: यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कार, प्रशासन ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

08 May 2026
विज्ञापन

अमृतसर में पुल से गिरकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

08 May 2026

खंडवा में वसूली का खेल: बीजेपी नेताओं पर लगे हफ्ता वसूली के आरोप, मोमोज वाले का ठेला पलटने की कोशिश

08 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: 3200 करोड़ के अवैध साम्राज्य का अंत; पप्पू छुरी के 68 खातों ने उड़ाए होश

08 May 2026

VIDEO: बहराइच में अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई

08 May 2026

जीरा में मुख्यमंत्री मान ने कहा बेअदबी कानून संशोधन गुरु महाराज की कृपा से हुआ

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान कभी भारत पर हमला करने की गलती नहीं करेगा-ग्रामीण

Ujjain News: भस्म आरती में सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, भांग श्रृंगार में शिवलिंग पर दिखे दो दिव्य स्वरूप

08 May 2026

लखनऊ में अधिवक्ता ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, VIDEO

08 May 2026

Meerut: पहले किशोरी से छेड़छाड़, फिर कान पकड़कर मांगी माफी, पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर सिखाया सबक, वीडियो की जारी

07 May 2026

नवीन मंडी से खरीदकर रखा गया 50 बोरा गेहूं गायब, सरकारी क्रय केंद्रों में मचा हड़कंप; VIDEO

07 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से मिले व्यापारी और अधिवक्ता

07 May 2026

Meerut: सेंट जोसेफ चर्च से सरधना के माता मरियम तीर्थस्थल तक निकाली विशाल पैदल यात्रा, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

07 May 2026

Gurugram: 'न्यायिक हिरासत में होने पर चिकित्सा उपचार से नहीं किया जा सकता वंचित, कोर्ट ने की टिप्पणी

07 May 2026

सोनभद्र स्टेशन पर बंजारों की लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल; VIDEO

07 May 2026

डीएम ने बच्चों को सौंपे राहत राशि के चेक, बिजली गिरने से माता-पिता की हुई थी मौत; VIDEO

07 May 2026

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, VIDEO

07 May 2026

Meerut: अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने की सामुदायिक केन्द्र के कर्मचारियों के साथ बैठक

07 May 2026

Meerut: आपस में भिड़े सभासद और ऊर्जा निगम के लाइनमैन, मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर

07 May 2026

Meerut: लापता अधेड़ का शव गंगनहर किनारे मिला, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

07 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट की महिलाओं ने आवास विकास का किया घेराव, जमकर किया हंगामा

07 May 2026

Chamoli: देवाल में मूसलाधार बारिश व मलबा आने से से नंदकेशरी- धरातल्ला सड़क बंद

07 May 2026

VIDEO: 39 साल बाद प्रवास पर पहुंचे चालदा महासू देवता, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे जयकारे

07 May 2026

Meerut: तेज़ रफ्तार कार ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, परिजनों का आरोप...दलाल ने मेडिकल से प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

07 May 2026

Meerut: सेंट मैरी स्कूल की टीम ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट

07 May 2026

Meerut: मोबाइल से खुद की गिनती करें, जनगणना-2027 का बिगुल बजा, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

07 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed