सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   list of incrochment in simour

Sirmour News: पच्छाद में 34 अतिक्रमणकारियों की सूची बीडीओ को भेजी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
list of incrochment in simour
विज्ञापन
चुनाव लड़ रहे होंगे तो होंगे बाहर, परिजन भी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पंचायती राज चुनावों के बीच प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया है। पच्छाद उपमंडल की एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने क्षेत्र के उन 34 लोगों की सूची विकासखंड अधिकारी (बीडीओ) को सौंपी है, जिन्होंने सरकारी, कृषि या बागवानी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जे कर रखे हैं। सरकार के सख्त निर्देशों के बाद अब ये 34 लोग और उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस बार पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत नहीं आजमा सकेगा।

सरकार और प्रशासन का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में साफ-सुथरी छवि वाले प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि 11 मई को ही अतिक्रमण में संलिप्त लोगों की सूची बीडीओ पच्छाद को भेज दी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण के मामले लंबित हैं या साबित हो चुके हैं, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के इस जमीन स्तर के चुनाव में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) को इस सूची के बारे में सूचित कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) के दौरान इन नामों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यदि इन 34 लोगों या उनके परिजनों में से किसी ने नामांकन दाखिल किया है, तो उसे नियमों के तहत रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed