{"_id":"6a033caa09bf18b2b5006cee","slug":"panchayat-election-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-178552-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शावगा पंचायत में रतन चौहान का निर्विरोध प्रधान बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शावगा पंचायत में रतन चौहान का निर्विरोध प्रधान बनना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलोरधार विकास खंड की चौथी पंचायत ने पेश की भाईचारे और एकता की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। तिलोरधार विकास खंड के अंतर्गत आने वाली शावगा पंचायत ने आपसी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से रतन सिंह चौहान को अपना नया प्रधान चुन लिया है। शावगा पंचायत अब तिलोरधार विकास खंड की चौथी ऐसी पंचायत बन गई है, जहां प्रधान का चयन निर्विरोध हुआ है।
इस पंचायत में शावगा, शावडी, धारमा, जुईनल और माटला कुल पांच गांव शामिल हैं। शावगा पंचायत की एक खास परंपरा रही है कि यहां प्रधान पद का अवसर बारी-बारी से विभिन्न गांवों को दिया जाता है। इस बार प्रधान पद के लिए माटला गांव की बारी थी। परंपरा का सम्मान करते हुए माटला गांव से रतन सिंह चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। क्षेत्र की एकता को देखते हुए अन्य गांवों से किसी भी प्रत्याशी ने उनके खिलाफ उम्मीदवारी पेश नहीं की।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्विरोध चयन से न केवल चुनावी खर्चों की बचत होती है, बल्कि विकास कार्यों में भी गति आती है। रतन चौहान के प्रधान चुने जाने पर उनके गांव माटला सहित पूरी पंचायत में खुशी की लहर है और लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
Trending Videos