सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in road accident

Sirmour News: सतौन बस अड्डे के पास ट्रक ने राहगीर को कुचला, एनएच पर शव रखकर किया चक्का जाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सतौन में व्य​क्ति के कुचले जाने के बाद जमा हुई भीड़। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन ने साढ़े तीन घंटे के बाद हाईवे करवाया बहाल
Trending Videos

चालक ट्रक सहित मौके से हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब- शिलाई नेशनल हाइवे 707 पर सतौन बस अड्डे के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही कफोटा के एसडीएम रमन कुमार शर्मा व पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े तीन घंटे के बाद नेशनल हाईवे से शव को हटाकर जाम खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्र सिंह (64) पुत्र जालम सिंह निवासी मझौली, सखौली, कमरऊ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सतौन बस अड्डे के पास सड़क को पार कर रहे थे कि कमरऊ की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। पुरूवाला थाना प्रभारी राजेश पाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। पुलिस ट्रक को ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर मौके पर लाई। मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार प्रकाश चंद आजाद व नायब तहसीलदार ओम प्रकाश ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बस अड्डे के पास सड़क पर किए गए कब्जे को हटाने की भी मांग रखी। शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने सड़क से शव हटाकर चक्का जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए पांवटा साहिब पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कफोटा के एसडीएम रमन कुमार शर्मा व डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम को खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed