{"_id":"69fe280d4c18ee35990b7885","slug":"video-young-woman-harassed-by-molestation-appeals-to-police-for-help-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने पुलिस से लगाई गुहार, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने पुलिस से लगाई गुहार, एफआईआर दर्ज
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की युवती का दो युवकों ने जीना मुश्किल कर दिया है। स्कूल जाते-लौटते समय भद्दे कमेंट करने से युवती दहशत में है। बृहस्पतिवार को भी छेड़छाड़ से परेशान होकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में जाती है। आरोप लगाया कि रास्ते में शंकरगढ़ की पुलिया पर मुकेश और खुशहाल नामक दो युवक भद्दे कमेंट करते हैं। वह इससे काफी परेशान है। बृहस्पतिवार सुबह मना करने पर भी दोनों नहीं माने। तब प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सदर क्षेत्र की युवती ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पड़ोसी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि 6 मई की सुबह वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी युवक घर में घुस आया, गलत हरकत करने लगा। वह किसी तरह घर से बाहर निकल सकी, तब युवक धमकी देते हुए चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।