Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Municipal Council employees in Jind staged a strike to express their resentment against the government
{"_id":"69fdd5b462f5153b1b0639d2","slug":"video-municipal-council-employees-in-jind-staged-a-strike-to-express-their-resentment-against-the-government-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में नगर परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में नगर परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जताया रोष
नगर परिषद के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पर धरना देकर रोष जताया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने की। संचालन ब्लॉक सचिव सोहन लाल ने किया।
इस दौरान एसकेएस के राज्य सहसचिव शिवचरण, जिला प्रधान संजीव ढांडा, ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा, सीटू के नेता रमेश कुमार, कपूरचंद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। नवंबर 2024 को जींद में महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री कृष्ण बेदी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी को 26 हजार और शहरी सफाई कर्मचारी को 27 हजार वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी 2023 में सरकार ने पे रोल के कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया था। कहा था कि कमेटी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे आज तक पूर्ण रूप से लागू नहीं होने दिया। 11 साल के कार्यकाल में आज तक एक भी सफाई कर्मचारी पक्का नहीं किया। राज्य कमेटी सदस्य बंटी बेदी, जिला प्रधान सोहन लाल, ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों में सभी प्रकार के ठेके समाप्त करके कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए और दो साल की पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। जब तक पक्के नहीं किए जाते तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, बीरभान, सुमित कुमार, बेदो, पूनम रानी, संतोष, सुनील कुंडू, सतपाल, तेजबीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।