सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Temperature dropped to 13 degrees, weather will change again in UP...alert issued!

13 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी में फिर बदलेगा मौसम..अलर्ट जारी!

Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Fri, 08 May 2026 11:46 AM IST
Temperature dropped to 13 degrees, weather will change again in UP...alert issued!
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत तराई, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 27 मिमी बारिश जालौन में हुई, जबकि महराजगंज में 23 मिमी और झांसी में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
बारिश और ठंडी हवाओं के असर से तराई व पश्चिमी जिलों में मौसम में ठंडक बढ़ गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। हरदोई, इटावा, बरेली और नजीबाबाद में तापमान सामान्य से करीब 13 डिग्री नीचे पहुंच गया। नजीबाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अगले दो दिनों में बूंदाबांदी कम होने और तापमान बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि, सोमवार से पश्चिमी यूपी में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी फिर शुरू हो सकती है।

राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। तड़के गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई तो दोपहर और शाम में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे पहले कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। दिनभर हवा में ऐसी ठंडक घुली रही कि जेठ माह में फरवरी का अहसास हुआ।

बारिश और ठंडी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और हवा में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी महसूस होगी। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी मानसून को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में राहत आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 44 जिलों, 118 तहसीलों, 2500 गांवों और 5600 मजरों को बाढ़ के लिहाज से अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों की सूची संबंधित विभागों और राहत टीमों को भेजी जा रही है। बाढ़ और नदियों के जलस्तर की जानकारी देने के लिए एक विशेष वीडियो भी तैयार किया गया है।

सिंचाई विभाग को 15 जून तक सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को तटबंधों और आश्रय स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कराने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को दवाएं और टीके उपलब्ध रखने तथा पंचायती राज विभाग को नाव, नाविक और गोताखोरों की जानकारी अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बाढ़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में अधिवक्ता ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, VIDEO

08 May 2026

Meerut: पहले किशोरी से छेड़छाड़, फिर कान पकड़कर मांगी माफी, पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर सिखाया सबक, वीडियो की जारी

07 May 2026

नवीन मंडी से खरीदकर रखा गया 50 बोरा गेहूं गायब, सरकारी क्रय केंद्रों में मचा हड़कंप; VIDEO

07 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद से मिले व्यापारी और अधिवक्ता

07 May 2026

Meerut: सेंट जोसेफ चर्च से सरधना के माता मरियम तीर्थस्थल तक निकाली विशाल पैदल यात्रा, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

07 May 2026
विज्ञापन

Gurugram: 'न्यायिक हिरासत में होने पर चिकित्सा उपचार से नहीं किया जा सकता वंचित, कोर्ट ने की टिप्पणी

07 May 2026

सोनभद्र स्टेशन पर बंजारों की लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल; VIDEO

07 May 2026
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को सौंपे राहत राशि के चेक, बिजली गिरने से माता-पिता की हुई थी मौत; VIDEO

07 May 2026

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित, VIDEO

07 May 2026

Meerut: अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने की सामुदायिक केन्द्र के कर्मचारियों के साथ बैठक

07 May 2026

Meerut: आपस में भिड़े सभासद और ऊर्जा निगम के लाइनमैन, मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर

07 May 2026

Meerut: लापता अधेड़ का शव गंगनहर किनारे मिला, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

07 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट की महिलाओं ने आवास विकास का किया घेराव, जमकर किया हंगामा

07 May 2026

Chamoli: देवाल में मूसलाधार बारिश व मलबा आने से से नंदकेशरी- धरातल्ला सड़क बंद

07 May 2026

VIDEO: 39 साल बाद प्रवास पर पहुंचे चालदा महासू देवता, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे जयकारे

07 May 2026

Meerut: तेज़ रफ्तार कार ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, परिजनों का आरोप...दलाल ने मेडिकल से प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

07 May 2026

Meerut: सेंट मैरी स्कूल की टीम ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट

07 May 2026

Meerut: मोबाइल से खुद की गिनती करें, जनगणना-2027 का बिगुल बजा, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

07 May 2026

'कार' बना ली थी मधुशाला: कानपुर पुलिस की देर रात छापेमारी, गोविंदनगर-फजलगंज में शराब पीते पकड़े गए युवक

07 May 2026

VIDEO: घर में घुसकर पति को पीटा और महिला से की छेड़छाड़

07 May 2026

VIDEO: बहाने से घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

07 May 2026

VIDEO: सुबह सैर पर निकले युवक से अंगूठी ले गया पर्ची गैंग

07 May 2026

VIDEO: दहेज उत्पीड़न में हापुड़ के डीएसपी सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी

07 May 2026

VIDEO: सपूत के आखिरी दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण, सेना के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

07 May 2026

VIDEO: कार की टक्कर से हुई थी ट्रांसपोर्टर की माैत, चालक के गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस

07 May 2026

VIDEO: धर्म परिवर्तन कराने का हाईटेक तरीका, इस तरह फंस रहे थे लोग; रजिस्टर और लैपटाॅप में है पूरा सच

07 May 2026

VIDEO: आईपीएल में सट्टेबाजी करते हुए पकड़े गए पांच आरोपियों को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

07 May 2026

VIDEO: सात साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, एसटीएफ और सीबीसीआईडी ने दबोचा

07 May 2026

VIDEO: चलते स्कूटर में लगी आग, बाल-बाल बचा सवार

07 May 2026

Indore Metro को नहीं मिल रहे यात्री, अब प्री-वेडिंग शूट और किटी पार्टी से होगी कमाई, ऐसे होगी बुकिंग

07 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed