{"_id":"69fe280575ac8d715d0477da","slug":"video-laborer-dies-after-clinic-wall-collapses-during-drain-repair-work-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाले की मरम्मत के दौरान क्लीनिक की दीवार गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाले की मरम्मत के दौरान क्लीनिक की दीवार गिरने से मजदूर की मौत
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बाग फरजाना में बृहस्पतिवार दोपहर को नाले की मरम्मत से पहले मलबा निकालते समय डेंटल क्लीनिक की दीवार गिर गई। मलबे में दो मजदूर दब गए। अन्य मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक मजदूर की माैत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। नगर निगम बाग फरजाना से स्पीड कलर लैब के बीच नाले की मरम्मत करा रहा है। गांव लकावली खेरिया निवासी 55 वर्षीय रमेश, किशनपाल और करन को गांव निवासी सूरज मजदूरी के लिए लेकर आया था। मरम्मत कार्य में रमेश और करन एक डेंटल क्लीनिक के पास बृहस्पतिवार सुबह से लगे थे। वह नाले से मलबा निकाल रहे थे तभी डेंटल क्लीनिक की दीवार गिर गई और दोनों मजदूर दब गए। यह देखकर पास में ही कार्य कर रहे किशनपाल आ गए। उन्होंने अन्य मजदूरों की मदद से मलबा हटाया। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। रमेश की हालत ज्यादा गंभीर होने पर एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत हुई है। मामले में लिखित शिकायत का इंतजार है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।