{"_id":"69fe27faaa270ee3c702afe7","slug":"video-meerut-women-of-central-market-surrounded-somendr-tomars-residence-raised-slogans-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट की महिलाओं ने घेरा सोमेंद्र तोमर का आवास, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट्रल मार्केट की महिलाओं ने घेरा सोमेंद्र तोमर का आवास, की नारेबाजी
शास्त्रीनगर में आवास एवं विकास परिषद के नोटिस से लोगों में जबरदस्त रोष है। शाम को महिलाओं के सब्र का पैमाना छलक गया। पैदल मार्च निकालते हुए तेजगढ़ी के पास ए-ब्लॉक में स्थित ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का आवास महिलाओं ने घेर लिया। विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक घर के बाहर सड़क पर बैठकर महिलाओं ने धरना दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। विधायक से मिलकर बोलीं कि सेटबैक छोड़ा तो मकान गिर जाएंगे।
विधायक ने खुद नाले पर घर बना रखा
दरवाजा न खुलने पर राज्यमंत्री के आवास के बाहर ही महिलाएं- विधायक जी न्याय करो ...., आवास विकास मुर्दाबाद, सेट बैक वापस लो ... आदि के नारे लगाए। इस बीच कुछ महिलाओं ने कहा कि विधायक ने ही नाले पर अतिक्रमण कर घर बनाया है। क्षुब्ध महिलाओं ने कहा कि जब वोट मांगने आएंगे तब हम भी दरवाजा नहीं खोलेंगे। इस दौरान कुछ महिलाएं बुरी तरह रोने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।