{"_id":"69fe291e11083747f00f4b19","slug":"video-kanpur-protest-staged-at-jal-nigam-office-with-empty-buckets-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जल निगम कार्यालय में खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जल निगम कार्यालय में खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन
भीषण गर्मी में भी दक्षिणी क्षेत्र में 20 दिन से पानी किल्लत से गुस्साई विश्व बैंक बर्रा की पार्षद रेनू यादव के पति अर्पित सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को जल निगम (नगरीय) कार्यालय में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। सहायक अभियंता को ज्ञापन देने के साथ ही खाली बाल्टी भेंट की। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
जल निगम बैराज से शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बिछी घटिया मुख्य पाइलाइन के स्थान पर बिछाई गई नई मुख्य पाइपलाइन को पांच स्थानों में जोड़ रहा है। इस कार्य के लिए बैराज से 20 दिन पहले दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप कर दी थी। हालांकि यह कार्य 15 दिन में पूरा करने का दावा किया था पर अभी भी कार्य अधूरा है। 10 जोनल पंपिंग स्टेशन बंद होने से दक्षिणी क्षेत्र के करीब ढाई लाख लोगों को पानी किल्लत हो रही है। अर्पित यादव ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अतुल मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, अंकित यादव, संदीप सिंह छोटू, विशाल, रामजी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।