{"_id":"69fe1c6a98eb1a72a208d9bd","slug":"video-sp-sonbhadra-inspects-weekly-parade-and-reviews-arrangements-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, VIDEO
एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परेड निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई। टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन और एकरूपता का अभ्यास कराया गया। एसपी ने यूूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन जांच की। पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अन्य संसाधनों की कार्यशीलता परखी गई। वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों को वाहनों के रखरखाव एवं उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की भी जांच की गई। विभिन्न थानों से आए आरक्षियों की बीट बुक और शस्त्र संचालन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की भी जांच की गई। साथ ही विभिन्न थानों से आए आरक्षियों की बीट बुक और शस्त्र संचालन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।