{"_id":"69fe281b73530d78a608c3ec","slug":"video-manager-fabricates-robbery-story-after-losing-company-funds-in-betting-two-arrested-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सट्टे में कंपनी की रकम हारने पर मैनेजर ने रची लूट की कहानी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सट्टे में कंपनी की रकम हारने पर मैनेजर ने रची लूट की कहानी, दो गिरफ्तार
आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित शिल्पग्राम पार्किंग के मैनेजर ने आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद कंपनी के 2.87 लाख रुपये की फर्जी लूट की साजिश रची। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले का खुलासा करते हुए मैनेजर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक लाख रुपये और एक बाइक बरामद की गई है। यह घटना तब सामने आई जब प्राइम पार्किंग सर्विसेज के मालिक अमित विशन वर्मा ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई। अमित ने बताया कि वह मुंबई महाराष्ट्र निवासी हैं और उनकी कंपनी ने शिल्पग्राम पार्किंग का ठेका लिया है। करन को मैनेजर बनाया गया था। तीन मई को करन को 2.87 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। उसने रुपये खाते में जमा नहीं कराए और संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इस पर उन्होंने पुलिस की मदद ली। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर का निवासी करन लंबे समय से सट्टा खेल रहा था। वह कंपनी के पैसे सट्टे में हार गया और उसे यह रकम चुकानी थी। इसी वजह से उसने कंपनी के पैसे का गबन करने की साजिश रची। इसमें उसने अपने पूर्व सहकर्मी भूदेव और राहुल (दोनों निवासी मलपुरा के गांव खलऊआ) को भी शामिल किया। 4 मई को करन ने पुलिस को सूचना दी कि एडीए हाइट्स के पास दो बदमाशों ने उससे कंपनी के पैसे लूट लिए हैं। पुलिस की जांच में फर्जी लूट की हकीकत सामने आ गई। जांच में पता चला कि साजिश के तहत भूदेव और राहुल ने करन की गाड़ी रोकी। बैग छीनने का नाटक किया। यह सब करन की मिलीभगत से हुआ था। वह सट्टे में हारी रकम को कंपनी के पैसे से भरना चाहता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।