{"_id":"69fea8affaae2710b9015e38","slug":"thieves-stole-72-batteries-from-jio-tower-case-registered-bastar-news-c-1-1-noi1494-4259074-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में चोरों ने जियो टावर की 72 बैटरी उड़ाई, कंपनी ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में चोरों ने जियो टावर की 72 बैटरी उड़ाई, कंपनी ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 09:18 AM IST
कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में जियो टावर में लगे 72 नग बैटरी चोरों ने चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी लगते ही कंपनी के सुपरवाइजर ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीवी 109 गोपालपुर में कंपनी की ओर से एक जियो टावर लगाया था। बीती रात अज्ञात चोरों ने 5 लाख रुपये की लागत की 72 नग बैटरी चोरी हो गई। कंपनी के सुपरवाइजर ने जब वहां जाकर देखा तो पता चला कि बैटरी बॉक्स में ताला लटका हुआ है। जबकि अंदर लगी हई बैटरी चोरी हो गई है।
सुपरवाइजर ने इस मामले की जानकारी अपने कंपनी के अधिकारियों को बताने के साथ ही बांदे थाना में भी मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।