{"_id":"69fe8eb629469f75e10270d9","slug":"dabish-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4259066-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मरवाही में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिपरखुटी गांव से भारी मात्रा में साल की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मरवाही में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिपरखुटी गांव से भारी मात्रा में साल की लकड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 09:06 AM IST
मरवाही वनमंडल में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरखुटी गांव में भारी मात्रा में साल लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरखुटी में अवैध रूप से साल लकड़ी का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान लाल सिंह राठौर के घर से 136 नग साल चीरान तथा 11 नग साल के लठ्ठे बरामद किए गए। वन विभाग ने सभी लकड़ियों को जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई देर शाम शुरू हुई और रात लगभग 10 बजे तक चलती रही। भारी मात्रा में साल लकड़ी मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। वन विभाग इस मामले को गंभीर वन अपराध मानते हुए आगे की जांच में जुट गया है।
डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि साल की लकड़ी प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसके अवैध कटान, परिवहन व भंडारण पर कानूनी रोक है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से टीम ने हाथ और मशीन से लकड़ी काटने वाले आरा भी मिले हैं, सभी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही जब्त लकड़ी की कीमत का भी आंकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।