{"_id":"69feac997a9ad42514011e91","slug":"accident-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4259077-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पेंड्रा में तेज रफ्तार बाइक ने ली चाचा-भतीजे की जान, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में तेज रफ्तार बाइक ने ली चाचा-भतीजे की जान, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 10:47 AM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। पेंड्रा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का है। जहां पर सड़क किनारे बाइक पर बैठे कोदवाही गांव निवासी दशरथ नायक को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार झुन्नू लाल निवासी डुमरिया एवं उनके भतीजे देवनाथ धुर्वे निवासी डुमरिहा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी।
घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद झुन्नू लाल और देवनाथ धुर्वे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दशरथ नायक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।