Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Two Cattle Smugglers Arrested in Ambala Encounter: One Shot in the Leg, the Other Injured After Falling from a Bike
{"_id":"69feb0764d291b01c50d0169","slug":"video-two-cattle-smugglers-arrested-in-ambala-encounter-one-shot-in-the-leg-the-other-injured-after-falling-from-a-bike-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक की टांग में लगी गोली तो दूसरा बाइक से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक की टांग में लगी गोली तो दूसरा बाइक से गिरकर घायल
शाहाबाद मारकंडा रोड के निकट शुक्रवार शाम 7 बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में दो वांछित पशु तस्कर पकड़े गए। बाइक सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर की टांग में गोली लगी तो दूसरा बाइक गिरने पर चोटिल हो गया। गोली लगने पर घायल उत्तर प्रदेश के चिलकाना निवासी मोनीश व दूसरे आरोपी रेहान को उपचार के लिए मुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। बता दें कि दोनों आरोपी 1 मई की रात अंबाला कैंट के पंजोखरा क्षेत्र में हुई गोली मारकर राहगीर युवक की हत्या करने व पुलिस पर गोली चलाने व पत्थर बरसाने के मामले में वांछित थे।
पुलिस मुठभेड़ में दो गाय से भरी पिकअप छोड़ भाग गए थे बदमाश
बता दें कि 1 मई की रात पंजोखरा के टुंडला गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। उस समय तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे थे। जैसे ही टुंडला गांव के पास पहुंचे तो इस बीच मुठभेड़ के दौरान एक राहगीर गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की मौत हो गई थी। तस्कर पंचकूला की सीमा के एक गांव के पास पिकअप छोड़कर भाग गए थे। इस पिकअप से दो गाय मिली थी। इस मामले में मृतक के पिता व मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर पत्थराव व गोली चलाने के मामले में तस्करों पर दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
रिमांड के दौरान अन्य तस्करों को पहुचेंगी सीआईए-1 की टीम
पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार व अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और वह पशु तस्करी के नेटवर्क को कहां से संचालित कर रहे थे। गोली लगने पर घायल को स्वस्थ होने के बाद पुलिस कोर्ट में पेश कर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।