{"_id":"6acff437786fd3693a01c7da","slug":"description-of-sudamas-character-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171241-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुदामा चरित्र का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी स्थित रामबाग गौशाला में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण और सुदामा बने कलाकार। सभा
Link Copied
अंबाला। छावनी स्थित रामबाग गौशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथावाचक जगदीश्वर दास शास्त्री महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में प्रेम, विश्वास, त्याग और समर्पण का विशेष स्थान होता है। द्वारकाधीश श्रीकृष्ण द्वारा दरिद्र सुदामा का आदर-सत्कार मित्रता और भक्ति की अनुपम मिसाल है। कथावाचक ने बताया कि ईश्वर धन-दौलत के नहीं, बल्कि भक्तों के निश्छल प्रेम के भूखे होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को ईश्वर का स्मरण, परोपकार, विनम्रता, सत्य, सत्कर्म और अहंकार त्यागने का संदेश दिया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
छावनी स्थित रामबाग गौशाला में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण और सुदामा बने कलाकार। सभा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।