Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Assembly Speaker Kultar Singh Sandhwan meets the Jathedar of Sri Akal Takht regarding the sacrilege law.
{"_id":"69fec4c7c69a5cbc0a001752","slug":"video-assembly-speaker-kultar-singh-sandhwan-meets-the-jathedar-of-sri-akal-takht-regarding-the-sacrilege-law-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मिले विस स्पीकर कुलतार सिंह संधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मिले विस स्पीकर कुलतार सिंह संधवा
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी संबंधी पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए कानून की विभिन्न धाराओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा 13 अप्रैल को विधानसभा में पारित किए गए बेअदबी कानून को लेकर उठ रहे सवालों और पंथक चिंताओं के मद्देनजर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को चर्चा के लिए बुलाया था। संधवां सुबह करीब 11 बजे श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक बातचीत चली।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जत्थेदार साहिब द्वारा कानून की धाराओं को लेकर उठाए गए सभी सवालों के विस्तार से जवाब दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान की रक्षा करना और सिख संगत की धार्मिक भावनाओं को सुरक्षित रखना है।
संधवां ने कहा कि बेअदबी जैसा घिनौना अपराध करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और यह कानून भी इसी उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा किसी धार्मिक मामले में हस्तक्षेप करने की नहीं, बल्कि बेअदबी की घटनाओं को रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की है।
वहीं दूसरी ओर, विभिन्न पंथक संगठनों द्वारा इस कानून की कुछ धाराओं पर लगातार आपत्ति जताई जा रही है, जिसके चलते यह मामला अब और गरमा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।