{"_id":"69ff1f30c3afd78ecf05a05b","slug":"video-ayathhaya-ma-84-kasa-parakarama-maraga-ma-gajata-sa-athhaka-bhama-athhagarahanae-kae-jana-sa-thharana-para-btha-kasana-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में गजट से अधिक भूमि अधिग्रहण किए जाने से धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में गजट से अधिक भूमि अधिग्रहण किए जाने से धरने पर बैठे किसान
यूपी के अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में गजट से अधिक भूमि का अधिग्रहण किए जाने से मिल्कीपुर तहसील के मंझनपुर गांव के किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले छः दिनों से निर्माणाधीन सड़क पर ही धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि पहले अतिरिक्त भूमि का गजट किया जाए। उन्हें मुआवजा दिया जाए, फिर सड़क का निर्माण हो। अधिक अधिग्रहण से पीड़ित किसान जून 2025 से ही मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका। जिससे निराश किसान धरना प्रदर्शन करने के लिए विवस हो गए। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं होगा तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
मंझनपुर गांव के किसान राजदेई, राधेश्याम, शिवबरन, शिवकली, रिप्पन, लक्ष्मी, शंकरावती, गया प्रसाद, अरविंद कुमार, पवन कुमार का आप है कि उनकी गाटा संख्या 255 में 25.5 एकड़ रकबा का गजट और रजिस्ट्री हुई है। लेकिन, गजट एलाइनमेंट से हटकर उनकी गाटा संख्या में 255 एअर भूमि का अधिग्रहण कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया है।
उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर मांग की थी कि जितनी भूमि की रजिस्ट्री कराकर मुआवजा दिया गया है उतनी ही अधिग्रहित की जाए अथवा गजट में संशोधन करके किसानों को समुचित मुआवजा देने के बाद ही निर्माण कराया जाए।
धरने में शामिल गांव के ही किसान शिवनाथ, जग प्रसाद, दूधनाथ, चंद्रा, राम भग्गल, राम नारायन, सावित्री, मायावती, रवि, नारायन, रेनू का आरोप है कि उन्हें रजिस्ट्री करने के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिला। भारतीय किसान यूनियन के तहसील महासचिव महादेव विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं होगा उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो से रिपोर्ट मांगी गई है, संशोधित गजट कराकर अधिक अधिग्रहित की गई भूमि का किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।