{"_id":"6ad06d319fa24b4737058e12","slug":"video-video-taja-rafatara-pakaapa-ka-takakara-sa-bika-savara-yavaka-ka-mata-mahal-gabhara-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर
अयोध्या के बीकापुर में शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय सोनू निषाद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।
हादसा सुबह करीब नौ बजे बीकापुर-जाना बाजार मार्ग पर तारुन थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा, बेनीगद्दोपुर के पास हुआ। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरो माफी डड़वा निवासी सोनू निषाद पड़ोसी गांव शिव तिवारी का पुरवा निवासी भानुमति (28) पत्नी अमरजीत को उसके मायके खपराडीह, हैदरगंज छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया। चिकित्सक अतुल मिश्रा ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण भानुमति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने बताया कि सोनू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। अप्रैल महीने में उसका विवाह तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। बीकापुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसा तारुन थाना क्षेत्र में हुआ है। बीकापुर पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।