फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   39th Saint Birth Anniversary Celebrations Begin

Ayodhya News: 39वां संत जन्मोत्सव शुरू

Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
39th Saint Birth Anniversary Celebrations Begin
अयोध्या। रामनगर कॉलोनी स्थित संत सतराम दास दरबार में चार दिवसीय 39वां संत जन्मोत्सव शुरू हो गया है, जिसका समापन 16 अक्तूबर को होगा। यह जन्मोत्सव सिंध और हिंद के संतों को समर्पित है।
विज्ञापन

जयपुर से आई ईश्वर प्रेम आश्रम की साध्वी तरूना ने कहा कि सनातन धर्म-संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है। जन्मोत्सव के दूसरे दिन नागपुर के वसणशाह दरबार के कम्मू साई का आगमन हुआ, जिन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कम्मू साई ने कहा कि जब संतों की जय होगी तब आपकी विजय होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुंबई के गायक उदय कुमार और नागपुर के गायक तुषार ने सिंधी पारंपरिक गीत, भजन और सूफी कलाम प्रस्तुत किए। महिला संगीत और माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed