{"_id":"6acfd82cec95ad77490ca28f","slug":"yami-gautam-gets-emotional-after-visiting-ram-lalla-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-161024-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर भावुक हुईं यामी गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर भावुक हुईं यामी गौतम
Thu, 15 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामलला के दर्शन करतीं यामी गाैतम।
अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम बुधवार को रामनगरी पहुंचीं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद शाम को हनुमानगढ़ी पहुंचकर माथा टेका और राम नाम का जाप किया।
मीडिया से बातचीत में यामी गौतम ने कहा कि वह प्रभु श्रीराम और हनुमानजी का आशीर्वाद लेने अयोध्या आई हैं। कामना है कि उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे। उन्होंने कहा कि जिस पावन भूमि ने प्रभु श्रीराम के आगमन के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। मन में कई कामनाएं रहती हैं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि वह सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। पहली बार अयोध्या पहुंचीं यामी यहां की आध्यात्मिक अनुभूति से भावुक नजर आईं। (संवाद)