{"_id":"69ff1d3eadb9b86f2e02d03f","slug":"video-a-deluge-of-devotion-at-maa-chintpurni-darbar-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराने बस स्टैंड तक लगी श्रद्धालुओं की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराने बस स्टैंड तक लगी श्रद्धालुओं की कतारें
शनिवार की छुट्टी होने के चलते प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे पूरे मंदिर क्षेत्र में दिनभर रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने के कारण शाम तक मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि लाइनें पुराने बस स्टैंड से भी आगे तक पहुंच गईं। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं में मां के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए गए। वहीं मंदिर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही, जिससे स्थानीय कारोबारियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। जय माता दी के जयकारों से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।