सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Veerbhadra Gives Nod: Mahakal's Bhasm Aarti Commences with Vaishnav Tilak Application

Ujjain: वीरभद्र से अनुमति के बाद खुले पट, वैष्णव तिलक और भांग श्रृंगार के साथ हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 07:34 AM IST
Veerbhadra Gives Nod: Mahakal's Bhasm Aarti Commences with Vaishnav Tilak Application

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर शनिवार सुबह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल

शनिवार सुबह बाबा महाकाल को भस्म आरती के लिए जागृत किया गया। पंडे-पुजारियों ने वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। इसके बाद पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य और आलौकिक श्रृंगार किया।

भांग श्रृंगार और वैष्णव तिलक रहा आकर्षण

भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष भांग श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल के मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाया गया और फिर शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। श्रृंगार के दौरान शिवलिंग पर अन्य शिवलिंगों की आकृति भी दिखाई दी, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

झांझ, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच हुई भस्म आरती

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच हुई भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए।

पंडित महेश शर्मा ने दी जानकारी

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर सुबह चार बजे विशेष भस्म आरती संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है महाकाल मंदिर की आरती का समय

  • भस्म आरती – सुबह 4 से 6 बजे तक

  • दद्योदक आरती – प्रातः 7 से 7:45 बजे तक

  • भोग आरती – प्रातः 10 से 10:45 बजे तक

  • संध्या पूजन – शाम 5 से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती – शाम 7 से 7:45 बजे तक

  • शयन आरती – रात्रि 10:30 से 11 बजे तक

मंदिर प्रशासन के अनुसार आरतियों के समय में किया गया यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तक जारी रहेगा।

जानिए क्या होती है भस्म आरती

भस्म आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर की सबसे विशेष और प्रसिद्ध आरती मानी जाती है। यह आरती प्रतिदिन तड़के सुबह 4 बजे की जाती है, जिसमें भगवान महाकाल को चिता भस्म से आरती अर्पित की जाती है। देश-दुनिया से श्रद्धालु इस दिव्य आरती के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मिरे एसेट म्यूचुअल फंड और अमर उजाला की ओर से ‘एमएफ मंत्रा’ निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

09 May 2026

Kanpur: जल निगम कार्यालय में खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन

08 May 2026

Kanpur: एक साल से चोक थी सीवर लाइन, परेशान महिला जान देने तीसरी मंजिल पर चढ़ी

08 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी दुकानें

08 May 2026

VIDEO: कारोबार के लिए उधार लेकर हड़पे 17 लाख रुपये, जान से मारने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

08 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: धर्मांतरण मामले में सामने आए 10 और नाम, नोटिस भेजेगी पुलिस

08 May 2026

VIDEO: सट्टे में कंपनी की रकम हारने पर मैनेजर ने रची लूट की कहानी, दो गिरफ्तार

08 May 2026
विज्ञापन

Meerut: राज्यमंत्री से मिलीं महिलाएं, बोलीं, सेटबैक छोड़ा तो गिर जाएंगे मकान

08 May 2026

VIDEO: नकली दवाओं के सिंडीकेट पर कसेगा ईडी का शिकंजा, पुलिस से मांगी गई जानकारी

08 May 2026

VIDEO: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने पुलिस से लगाई गुहार, एफआईआर दर्ज

08 May 2026

VIDEO: नाले की मरम्मत के दौरान क्लीनिक की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

08 May 2026

VIDEO: पूर्व मेयर के प्रतिनिधि को रास्ता रोककर पीटा, गंभीर घायल; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

08 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट की महिलाओं ने घेरा सोमेंद्र तोमर का आवास, की नारेबाजी

08 May 2026

सरैया क्रॉसिंग के डाउन लाइन की रेल पुलिया का पैनल बदला गया

08 May 2026

पांडु नदी के दुर्गंध भरे पानी से पुल निर्माण में बाधा, बदबू से मजदूर बेहाल

08 May 2026

विकास की भेंट चढ़ी हरियाली, फोरलेन निर्माण के लिए साढ़-सचौली रोड पर हजारों पेड़ों का सफाया

08 May 2026

राष्ट्रपति से शिकायत के बाद जागी पुलिस, नारायण दिवाकर सुसाइड केस में दबिश तेज

08 May 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर तिरंगा चौराहे पर महिलाओं का धरना जारी

08 May 2026

जौनपुर में 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित, VIDEO

08 May 2026

ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज में दिखा गंगा-जमुनी संगम, VIDEO

08 May 2026

24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोमती से मिला बंगाली निषाद का शव, VIDEO

08 May 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत, टूटने से बची शादी, दो बेटियां होगी विदा; VIDEO

08 May 2026

स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही मिलेंगे सभी नए बिजली कनेक्शन, VIDEO

08 May 2026

एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, VIDEO

08 May 2026

VIDEO: गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के मुख्य द्वार से हटाया अतिक्रमण, पुलिस ने दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

08 May 2026

Badrinath: पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान

08 May 2026

गांव-गांव पहुंच रहा पीजी कॉलेज पोखरी का प्रवेश अभियान, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित

08 May 2026

अलीगढ़ के मानिक चौक में श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा

08 May 2026

न्यू गुरुग्राम में घरेलू सहायिकाओं की भारी कमी, लोगों की बढ़ी परेशानियां

08 May 2026

फरीदाबाद: ग्रैंड कोलंबस स्कूल टीम के खिलाड़ियों का दबदबा, झटकीं तीन ट्रॉफियां

08 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed