फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Questions raised about the quality of school midday meals on Independence Day

MP: मंडला के स्कूल में बच्चों को परोसा घुन लगा अनाज, कच्चे चावल-पूड़ी की शिकायत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 15 Aug 2026 06:46 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 06:46 PM IST
सार

मंडला के शासकीय माध्यमिक शाला बुड़ला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। भोजन में घुन लगा अनाज, कच्चे चावल और पूड़ी परोसने के आरोप लगे। अभिभावकों ने जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Questions raised about the quality of school midday meals on Independence Day
खाने में लगा घुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बुड़ला में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने नाराजगी जताई। स्कूल में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में घुन लगा अनाज इस्तेमाल किए जाने की शिकायत सामने आई। इसके अलावा चावल और पूड़ी कच्ची होने के आरोप भी लगाए गए।

विज्ञापन

भोजन की स्थिति को लेकर अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने प्राचार्य और भोजन बनाने वाले कर्मचारियों से जवाब मांगा तथा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। यदि भोजन में घुन लगा अनाज या कच्चा खाना परोसा गया है तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मामले में भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'दो किमी दूर भेजा तो पढ़ाई छोड़ देंगे': सीहोर में स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे

मामले को लेकर स्कूल के प्राचार्य ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही। वहीं भोजन बनाने वाले कर्मचारियों ने पर्याप्त राशि नहीं मिलने की बात कही। कर्मचारियों ने आगे भोजन बनाने से इनकार करने की बात भी कही है।

फिलहाल, स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर सामने आई शिकायतों ने भोजन की गुणवत्ता और उसकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जिम्मेदार अधिकारियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि भोजन में किस स्तर पर लापरवाही हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed