देवास में शान से लहराया तिरंगा: मंत्री विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण; उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
देवास में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल और विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड के अनुशासन और कदमताल ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
पढे़ं: छात्राओं की सुरक्षा में जुटे थाना प्रभारी हादसे का शिकार, बाइक की टक्कर से पैर में गंभीर चोट
अपने संबोधन में मंत्री विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और प्रदेश की प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य कृषि, रोजगार, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और मध्य प्रदेश को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाए।
समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
