फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Leaders pockets picked during Congress state president Jitu Patwari cycle tour news in hindi

MP: जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा में नेताओं की जेब कटी, भीड़ में कांग्रेस नेता के 25 हजार चोरी; मचा हड़कंप

Tue, 14 Jul 2026 05:56 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

देवास में जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की मांग उठाई गई। उन्होंने भाजपा सरकार पर शिक्षा और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। वहीं स्वागत कार्यक्रम की भीड़ में कांग्रेस नेता समेत कई लोगों की जेब कट गई।

विज्ञापन
MP: Leaders pockets picked during Congress state president Jitu Patwari cycle tour news in hindi
साइकिल चलाते हुए जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस द्वारा इंदौर से शुरू की गई साइक्लोथॉन यात्रा मंगलवार को देवास पहुंची। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। देवास सीमा में प्रवेश करते ही रसलपुर, शिप्रा, विकास नगर, सयाजी द्वार और भोपाल चौराहे सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। बताया गया कि रसलपुर से भोपाल चौराहे तक 50 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए थे।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा के अधिकार को लेकर जन-जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश और देश में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा लागू की जाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है और सरकार को इसे प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन


पटवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। उनका दावा था कि इन मामलों में बार-बार भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसके चलते कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दमोह में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा: 30 की जांच में खुली भारी गड़बड़ी, 4 सील; 33 को नोटिस जारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 25 वर्षों से भाजपा की सरकार होने के बावजूद गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उनके अनुसार शिक्षा विभाग में करीब 50 प्रतिशत पद खाली हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


पटवारी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांग रही है, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिल रहा। उन्होंने मंच से कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वर्तमान सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी और इसमें शामिल मंत्री एवं नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जेब कटने का मामला 
इस दौरान विकास नगर चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम के बीच जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों को निशाना बनाया। कांग्रेस नेता चंद्रपाल सिंह सोलंकी की जेब से करीब 25 हजार रुपये चोरी हो गए। कुछ अन्य लोगों की जेब कटने की भी जानकारी सामने आई। घटना के बाद पीड़ितों ने औद्योगिक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed