फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   With the tricolour in their hands and mud on their feet, the children of Dehrentsani exemplified patriotism

हाथ में तिरंगा, पैरों में कीचड़...: 15 अगस्त पर दिखा दी गांव की बदहाल तस्वीर, ऐसे स्कूल पहुंचे नौनिहाल

Sat, 15 Aug 2026 05:17 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

शिवपुरी के नरवर ब्लॉक के देहरेंटासानी गांव में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से तिरंगा लेकर स्कूल पहुंचे। सड़क की बदहाली का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पक्की सड़क बनवाने की मांग की।

विज्ञापन
With the tricolour in their hands and mud on their feet, the children of Dehrentsani exemplified patriotism
कीचड़ में निकाली तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

देशभर में आजादी के 80वें वर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं शिवपुरी जिले के नरवर ब्लॉक का देहरेंटासानी गांव बदहाल सड़कों की तस्वीर दिखाता नजर आया। गांव के स्कूली बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कीचड़ और दलदल से गुजरते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे बारिश से भीगे कपड़ों और कीचड़ से सने पैरों के साथ फिसलन भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। किसी के हाथ में तिरंगा है तो कोई अपने बैग को सिर पर रखकर चल रहा है। रास्ता बेहद खराब होने के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़क बारिश के दौरान पूरी तरह दलदल में बदल जाती है। 15 अगस्त को स्कूल में कार्यक्रम था, जिसके चलते बच्चे समय पर पहुंचने के लिए इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हुए। गांव से स्कूल और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए फिलहाल उनके पास कोई बेहतर विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या वर्षों पुरानी है। पंचायत और प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। सरपंच और सचिव को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। एक ग्रामीण ने बताया कि बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। त्योहार हो या सामान्य दिन, बच्चों और ग्रामीणों को रोज इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।


पढे़ं: 'दो किमी दूर भेजा तो पढ़ाई छोड़ देंगे': सीहोर में स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे

15 अगस्त को बनाए गए इस वीडियो को ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर शिवपुरी से मामले का संज्ञान लेकर देहरेंटासानी को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

वायरल वीडियो में एक तरफ बच्चों का देशप्रेम और जज्बा दिखाई दे रहा है, तो दूसरी तरफ गांव की बुनियादी सुविधाओं की बदहाली भी साफ नजर आ रही है। तिरंगा हाथ में लेकर कीचड़ पार करते बच्चों की तस्वीर ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच गांव की सड़क की समस्या को चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed