फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 15 prisoners serving life sentences released from Bhopal Central Jail; female prisoners included.

Bhopal: भोपाल सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहे 15 कैदियों की रिहाई, महिला बंदी भी शामिल

Sat, 15 Aug 2026 10:44 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

भोपाल सेंट्रल जेल से स्वतंत्रता दिवस पर राज्य शासन की विशेष सजा माफी नीति के तहत उम्रकैद की सजा काट रहे 15 बंदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। जेल प्रशासन ने उन्हें जिम्मेदार जीवन जीने की सीख दी।

 

विज्ञापन
Bhopal: 15 prisoners serving life sentences released from Bhopal Central Jail; female prisoners included.
अपनों से मिलते कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 15 बंदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। राज्य शासन की विशेष सजा माफी नीति के तहत बेहतर आचरण के आधार पर इन बंदियों को रिहाई का लाभ मिला।

विज्ञापन

रिहाई के बाद सभी बंदियों को जेल प्रशासन ने ससम्मान विदा किया। भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक महेंद्र सिंह परमार ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अतीत की गलतियों को पीछे छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन जीने की सीख दी।

विज्ञापन

रिहाई के दौरान बंदियों के चेहरों पर नई जिंदगी मिलने की खुशी दिखाई दी। कमलेश ने कहा कि जेल में रहते हुए उसने अपने आचरण में सुधार किया है। अब वह समाज के बीच सकारात्मक और बेहतर जीवन जीना चाहता है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके रामू ने कहा कि सजा के बाद उसे नई जिंदगी मिली है। उसने लोगों से अपराध से दूर रहने और कानून का सम्मान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मंडला के स्कूल में बच्चों को परोसा घुन लगा अनाज, कच्चे चावल-पूड़ी की शिकायत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

जेल प्रशासन ने सभी रिहा बंदियों को बेहतर सामाजिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे आगे जिम्मेदारी के साथ जीवन जीते हुए समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed