फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The husband arrived at the very momo stall where his wife had also come with her lover.

दरकते रिश्ते: जिस मोमोज के ठेले पर पहुंचा पति, वहीं पत्नी भी प्रेमी के साथ आई; दोनों के बीच हुई जमकर धुनाई

Sat, 15 Aug 2026 08:25 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 08:25 PM IST
सार

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मोमोज के ठेले पर पति-पत्नी और एक कथित प्रेमी आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर सड़क पर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
The husband arrived at the very momo stall where his wife had also come with her lover.
पति पत्नी और वो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पति-पत्नी और एक कथित प्रेमी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला पति रास्ते में दोस्त के साथ मोमोज खाने के लिए एक ठेले पर रुका था। इसी दौरान उसकी पत्नी भी एक युवक के साथ वहां पहुंच गई। युवक को महिला का कथित प्रेमी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पति की नजर पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक पर पड़ी तो मौके पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सड़क पर हुए इस विवाद को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं: सिर धड़ से अलग, प्राइवेट पार्ट गायब, हत्या समझकर जांच में जुटी पुलिस; PM रिपोर्ट की कहानी अलग

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की प्राथमिक जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल इसे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है और किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

हालांकि, वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पत्नी के साथ मौजूद युवक को कथित प्रेमी बताया जा रहा है, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed