नागपंचमी: श्रावण के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल के साथ नाग देवता भी देंगे दर्शन, यह रहेगी खास व्यवस्था
उज्जैन में नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 24 घंटे के लिए खुलेंगे। इस बार श्रावण सोमवार और महाकाल सवारी का भी संयोग है। श्रद्धालुओं के लिए 300 रुपये में ऑनलाइन शीघ्र दर्शन टिकट और 11 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने निर्धारित मार्ग, प्रिंट टिकट और मोबाइल प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित प्राचीन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। इस वर्ष 16 अगस्त रविवार की रात को नागपंचमी के साथ-साथ अत्यंत दुर्लभ और पवित्र संयोग बन रहा है। इसी दिन श्रावण मास का तीसरा सोमवार भी है और भगवान महाकाल की भव्य सवारी भी निकाली जाएगी। इस महासंयोग के कारण उज्जैन में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन ने इस बार नागचंद्रेश्वर मंदिर के शीघ्र दर्शन के लिए विशेष ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। महाकाल मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रणाली लागू की है।
• शीघ्र दर्शन शुल्क: श्रद्धालु 300 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देकर शीघ्र दर्शन का टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
• 24 घंटे के लिए 11 स्लॉट: 17 अगस्त की रात 12 बजे पट खुलने से लेकर अगले 24 घंटे की अवधि के दौरान दर्शन के लिए कुल 11 समय स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार समय चुन सकेंगे।
• बुकिंग प्रक्रिया: टिकट बुकिंग के लिए श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद ही स्लॉट का चयन किया जा सकेगा।
• पहले आओ, पहले पाओ: शीघ्र दर्शन के टिकट सीमित संख्या में उपलब्ध हैं और इनका आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 'दो किमी दूर भेजा तो पढ़ाई छोड़ देंगे': सीहोर में स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे
प्रवेश मार्ग और दिशा-निर्देश
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थित आवागमन के लिए स्पष्ट नियम और मार्ग निर्धारित किए हैं:
• निर्धारित प्रवेश द्वार: शीघ्र दर्शन का ऑनलाइन टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं को हरसिद्धि पाल से बड़ा गणेश गली होते हुए गेट नंबर-5 से मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
• प्रिंट आउट अनिवार्य: ऑनलाइन बुकिंग के बाद श्रद्धालुओं को अपने टिकट का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य होगा।
• मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध: मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
प्रशासन ने की यह अपील
श्रावण सोमवार, महाकाल सवारी और नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुलने के इस त्रिगणी संयोग को देखते हुए उज्जैन प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है कि वे शीघ्र दर्शन की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या बिचौलिए/एजेंट के बहकावे में न आएं।

महाकाल मंदिर परिसर में स्थित है नागदेवाता का प्राचीन मंदिर

नागदेवता का ये खास मंदिर साल में एक ही दिन के लिए खुलता है।
