Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Three accused individuals arrested in Ferozepur while attempting to deliver six foreign-made pistols; the weapons had arrived from Pakistan.
{"_id":"69fea123f4dcbfe7e309351c","slug":"video-three-accused-individuals-arrested-in-ferozepur-while-attempting-to-deliver-six-foreign-made-pistols-the-weapons-had-arrived-from-pakistan-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में विदेशी छह पिस्तौलों की डिलीवरी देने जा रहे तीन आरोपी काबू,पाकिस्तान से आई थी पिस्तौलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में विदेशी छह पिस्तौलों की डिलीवरी देने जा रहे तीन आरोपी काबू,पाकिस्तान से आई थी पिस्तौलें
फिरोजपुर रेंज की एसटीएफ ने पाकिस्तान से आई विदेशी छह पिस्तौलों की डिलीवरी देने जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने उक्त तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी असलहा सप्लाई करने का धंधा करते हैं। पाकिस्तान से मंगवाई विदेशी पिस्तौलें किसी व्यक्ति को देने जा रहे हैं। आरोपी बाइक पर सवार होकर ममदोट से होते हुए गांव पीर इस्माइल खां के रास्ते फिरोजपुर जा रहे हैं। एसटीएफ ने नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से विदेशी छह पिस्तौलें व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू सिंह वासी बस्ती अराइयां वाली, गुरुहरसहाए, जगदीश व साजन कुमार वासी वलू सिंह (बहादुरके) के तौर पर हुई है। मोबाइल की जांच की जा रही है कि किन-किन लोगों से उक्त आरोपियों के संपर्क हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।