{"_id":"69ff25460abde5294e0a6d89","slug":"video-team-visiting-lucknow-inspected-health-centers-in-lakhimpur-kheri-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: लखनऊ आई टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: लखनऊ आई टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जानी हकीकत
Mukesh Kumar
Updated Sat, 09 May 2026 05:45 PM IST
Link Copied
ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार को लखनऊ से लखीमपुर पहुंची कायाकल्प टीम ने बेहजम, पलिया सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं को देखने के साथ ही अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के बाद टीम गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी। लखनऊ से आई कायाकल्प टीम में डॉ. दिलीप वर्मा और डॉ. जितेंद्र पांडे सबसे पहले बेहजम पहुंचे और अभिलेखों की जांच कर सभी कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। टीबी व नर्स डूयूटी कक्ष में रजिस्टरों को दुरूस्त करने के लिए निर्देश दिए। लेवर रूम को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। साफ़ सफाई को और बेहतर रखने को कहा। अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि टीम ने मानकों के आधार पर निरीक्षण किया, जिसकी गोपनीय रिपोर्ट देगी। इधर, शाहजहांपुर से आई कायाकल्प की टीम ने शनिवार को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अर्श फाउंडेशन लखनऊ की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त पाई गईं। इधर, दूसरी टीम पलिया पहुंची। कायाकल्प टीम सदस्य डॉ. तौकीर और अर्श फाउंडेशन लखनऊ के प्रतिनिधियों ने सीएचसी में लेबर रूम, लैब और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। टीम ने अस्पताल की बेहतर स्थिति देख सीएचसी प्रशासन की सराहना की। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत कुमार सिंह, कायाकल्प प्रोग्राम मैनेजर पंकज अस्थाना, अकाउंटेंट मैनेजर गुलशीद खां आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।